अपने अधिकारी से मिलो कार्यक्रम निरंतर जारी
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विगत कुछ दिनों से शुरू की गई एक पहल मीट योर ऑफिसर के तहत अधिकारी विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन बैठकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं. लोगों की शिकायतें सुनने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका समाधान का भी प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोग थाने में जाकर बड़े अफसरों से मिलने का मौका मिल रहा है वही उनके समस्याओं का समाधान होने से लोगों में काफी उत्साह है. वही बड़े अधिकारी थाने में बैठकर क्षेत्र के कानून व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में आसनसोल के बराबनी थाने में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां उपस्थित थे डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी, एसीपी हीरापुर प्रतीक राय सहित सीआई एवं थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल भी मौजूद थे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?